रायगढ़ [Raigarh News] : आपरेशन मजनूटीम शहर के उद्यानों और कालोनियों में भ्रमण संदिग्ध गतिविधि पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार गस्त कर रही है। टीम की प्रभारी कोतरारोड थाना प्रभारी कौशिल्या साहू और उनकी टीम के साथी कमला नेहरू उद्यान चक्रधर नगर, पुष्प वाटिका उद्यान व् प्रेम नगर सहित अन्य उद्यानों पर नजर बनाये रखी। सभी जगह शान्ति व्यवस्था कायम रहा।
क्या आपने ये पढ़ा »रायगढ़ : फिर पकड़ में आये ३ मजनू
वही किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में टीम द्वारा छात्र छात्राओं से चर्चाकर उनको कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी गयी। साथ ही छात्राओं को किसी विषम परिस्थिति में पुलिस को सूचित कर सहायता लेने हेतु समझाइस दी गयी। कालेज प्रबंधन से शिकायत पेटी लगाने हेतु चर्चा की गयी।
क्या आपने ये पढ़ा »रायगढ़ : प्रोविजन स्टोर में अवैध रूप से विक्रय हेतु संग्रहित फटाका जप्त
आपरेशन मजनू की इस पूरी कार्यवाई में कोतरा रोड थाना प्रभारी कौशल्या साहू, एएसआई कुसुम केवर्थ, प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया, आरक्षक आराधना, अंजना, प्रमिला, चमेली सहित पूरी टीम शामिल थी।
आसपास के इन खबरों को भी जरूर पढ़ें
- क्राइम न्यूज रायगढ : 17 वर्षीय बालिका ने एक वर्ष से शारीरिक शोषण की रिपोर्ट दर्ज करायी
- क्या खरसिया के भाजपाई ओपी को स्वीकार करेंगे – मटका स्पेशल
- खरसिया : शादी का झांसा देकर 3 साल तक नाबालिग के साथ करता रहा यौन शोषण
- खरसिया : मौहापाली आग लगने से महिला की उपचार के दौरान मौत
- रायगढ : ओडिशा के गुम बालक को सौंपा गया उसके पिता की गोद में
Discussion about this post