आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, बुजुर्ग महिला की मौत, मौत के 20 घंटे बाद भी पड़ी रही लाश, मानवता हुई शर्मसार। कलेक्टर एवं एस पी के निर्देश के बावजूद नही जागी धर्मजयगढ़ पुलिस।
क्या आपने ये पढ़ा » मछली पसरा के पीछे मिले नवजात शव का गला दबाकर की गई थी हत्या
दूसरी महिला उस आसमानी क़हर से बाल बाल बची: जैसे ही गाँव वालो को घटना की जानकारी हुई तत्काल धरमजयगढ़ थाने में सुचना दिए और घायल महिला सुहानो बाई को आनन फानन में उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस निष्क्रियता कि हद हो गई घटना कल शाम 4 बजे की है, लेकिन सुचना मिलने के पश्चात भी पुलिस न उस शाम को घटना स्थल पहुंची और न रात में और न ही दूसरी सुबह बल्कि आराम से दूसरे दिन करीब 12 बजे पहुंची पुलिस, बड़ी विडम्बना है कि धरमजयगढ़ से घटना स्थल गांव चैनपुर कि दुरी महज 16 किलोमीटर है फिर भी पुलिस गाँव तक पहुंचना मुनाशिब नहीं समझी।
क्या आपने ये पढ़ा » बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
जन सेवा में तत्पर तैयार कहने वाली पुलिस को घटना स्थल पहुँचने 20 घंटे लग गए तब तक गाँव के ग्रामीण व् मृतिका के परिजन शव को घर में रखके पुलिस का इन्तेजार करती रहीं लेकिन शायद धरमजयगढ़ पुलिस को जन सेवा से कोई सरोकार ही नहीं है। परित्राणाय साधुनाम केवल पुलिस थाने के दिवार की शोभा बढ़ने के लिए हैं, ऐसा कहना शायद अतिशयोक्ति नहीं होगी।
आसपास के इन खबरों को भी जरूर पढ़ें
- खरसिया : सामाजिक कार्यकर्ता आरती वैष्णव मानवाधिकार एवं भ्रस्टाचार उन्मूलन संगठन के प्रदेश महासचिव नियुक्त
- डभरा : दहेज लोभी पति की प्रताडना से नव विवाहिता ने किया अग्निस्नान
- रायगढ़: बालिकाओं के आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण आयोजित
- खरसिया : कुनकुनी आदिवासी जमीन घोटाला, सीबीआई जाँच की मांग!!
- खोखली विकास-यात्रा का ड्रामा छोड़कर, रमन सिंह आकर देखें कुनकुनी की विनाश-यात्रा